फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Take action against those driving at high speed and drunkenness

तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर करें कार्रवाई

Tue, 19 Jul 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Take action against those driving at high speed and drunkenness
उत्तरकाशी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम अभिषेक रूहेला। - फोटो : UTTER KASHI
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षात्मक उपाय करने की जरूरत बताई। उन्होंने किस सड़क पर कितनी दुर्घटनाएं किन कारणों से हुई है इसकी सड़कवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बीआरओ ने बताया कि उन्होंने 24 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं, जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया है। डीएम ने सड़क महकमे के सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने-अपने डिवीजन में दुर्घटना संभावित स्थलों में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने लंबित मजिस्ट्रियल जांच के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने सभी एंबुलेंस और 108 में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए। बैठक में एसई लोनिवि डीएस ह्यंकी, सीएमओ डा. केएस चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एआरटीओ मुकेश सैनी एसडीएम शालिनी नेगी, ईई एनएच राजेश पंत, ईई लोनिवि प्रवीण कुश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed