फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Suyash won the Garh Fashion Show

गढ़ फैशन शो में सुयश ने मारी बाजी

Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Suyash won the Garh Fashion Show
मंगसीर मेले में आयोजित गढ़ फैशन शो में पारंपरिक परिधान में प्रतिभागी। - फोटो : UTTER KASHI
रामलीला मैदान में हो रहे मंगसीर बग्याल मेले में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। मेले में गढ़वाली संस्कृति से जुड़ी पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। गढ़ फैशन शो प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल के सुयश पंवार ने बाजी मारी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मंगसीर बग्वाल के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण के लिए अघना माउंटेन एसोसिएशन की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद सेमल्टी ने कहा कि ग्रामीण संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण व प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए। मेले में जगदेई कला मंच चिन्यालीसौड़ की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान गढ़ फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पाइन पब्लिक स्कूल के सुयश पंवार प्रथम रहे। जीआईसी भटवाड़ी की आइशा मटूड़ा द्वितीय व जीजीआईसी उत्तरकाशी की शिवांशी तृतीय रही।
विज्ञापन

मेले में हुई मुर्गा झपट प्रतियोगिता बालक वर्ग में ऋषभ नैथानी प्रथम, सोमेश रावत द्वितीय व आकाश रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में तेजस्वी कैंतुरा, आरुषि पंवार व अर्पिता क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी डुंडा की छात्रा अंजलि प्रथम, जीआईसी श्रीकोट की पुष्पा महंत द्वितीय व गोपाल विद्या मंदिर लदाड़ी की भागेश्वरी तृतीय रही। गढ़ चित्रण प्रतियोगिता में जीजीआईसी बड़कोट की प्रियंका ने बाजी मारी। प्रथम स्थान प्राप्त् किया।

मंगसीर मेले में आयोजित गढ़ फैशन शो में प्रतिभाग करती छात्रा।

मंगसीर मेले में आयोजित गढ़ फैशन शो में प्रतिभाग करती छात्रा।- फोटो : UTTER KASHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed