फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Subjects should be conducted in PG College

Uttarkashi News: पीजी कॉलेज में किया जाए विषयों का संचालन

Mon, 02 Mar 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Subjects should be conducted in PG College
छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पुरोला। पीजी कॉलेज पुरोला में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में दर्जनभर महत्वपूर्ण विषय खोले जाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कक्षाओं में ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय में कई आवश्यक विषय संचालित नहीं हैं जिससे विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषय चुनने में कठिनाई हो रही है। मनचाहे विषयों की पढ़ाई के लिए छात्रों को देहरादून और उत्तरकाशी जैसे शहरों की ओर जाना पड़ रहा है। छात्रों के अनुसार स्नातक स्तर पर भूगोल, संस्कृत, चित्रकला और गृहविज्ञान, तथा स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान और गणित जैसे विषय उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप विषय चयन का अवसर नहीं मिल पा रहा है। महाविद्यालय पुरोला विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है जहां पुरोला, मोरी और नौगांव जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं अध्ययन को आते हैं। इसके बावजूद विषयों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों को अन्यत्र जाना पड़ रहा है या समझौता कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्रसंघ अभिभावकों के साथ उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष सलोनी राठौर, रीतिक चुनार, चंद्रकांता रावत, आयुष कुमार, समीर, अनिल चौहान, वंदना, दीपिका रावत, अंजली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed