फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students not reaching school due to snowfall

बर्फबारी के चलते स्कूल नहीं पहुंच रहे छात्र

Mon, 28 Dec 2020 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Students not reaching school due to snowfall
कुछ इस तरह बर्फ से लकदक उत्तरकाशी का सांकरी बाजार। - फोटो : UTTER KASHI
जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में हो रही भारी बर्फबारी से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य प्रभावित होने लगा है। भारी बर्फबारी के चलते उपला टकनौर, गीठ पट्टी, सरबडियार, हरकीदून वैली आदि क्षेत्र बर्फ की आगोश में हैं, जिससे इन क्षेत्रों के विद्यालयों को संचालित करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिले में समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही स्कूलों में पठन-पाठन ठप पड़ गया है। सोमवार को जिले के राइंका जखोल, सांकरी, दोणी, हर्षिल, सरनौल, श्रीकालखाल आदि एक दर्जन से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते बच्चे नहीं पहुंचे। जिले में सर्दियों में ठंड की समस्या को देखते हुए 11 माध्यमिक विद्यालयों में हर साल 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहता है। साथ ही जिले के सभी 127 माध्यमिक विद्यालयों में 1 से 13 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहती हैं। इस बार लॉकडाउन में स्कूल बंद रहने से हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने शीतकालीन अवकाश रद्द कर दिए हैं, लेकिन बर्फबारी से उपजे हालात से सर्दियों में भी स्कूल खुले रखने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दियों का अवकाश रद्द किए जाने के कारण जिले में सभी माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बर्फबारी से उपजी समस्याओं को देखते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों को विवेक के आधार पर बच्चों की छुट्टी करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले वाले विद्यालयों को भी ऐहतियातन बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद सेमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed