फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   strike

भूमि का मुआवजा नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

Sat, 04 Jul 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jul 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन

 लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 2013 में आपदा से बंद हुई सड़क खोलने के लिए ग्रामीणों की जमीन तो लेे ली, लेकिन दो साल बाद भी भूमि का मुआवजा नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासी नाराजगी है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर लोनिवि के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन



जौनपुर ब्लॉक में ग्राम म्याणी के ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2013 में आई आपदा से भड़ेथी-बद्रगाड मोटर मार्ग जाखधार के पास डिब्ब में ढाई सौ मीटर बह गया था।
विज्ञापन


सड़क खोलने के लिए भूमि अधिग्रहण के अलावा लोनिवि थत्यूड़ के पास कोई चारा नहीं था, तो विभाग ने भूस्वामियों को आश्वासन दिया कि सड़क के लिए काटी जाने वाली भूमि का उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विभाग ने ग्रामीणों की ढाई सौ मीटर भूमि पर सड़क बनाई थी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीण विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया तो लोनिवि थत्यूड़ के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, हुकम सिंह रमोला, लाखीराम चौहान, सुरेंद्र, अनिल कैंतुरा, किशन ङ्क्षसह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed