{"_id":"590df79f4f1c1b771c441b6e","slug":"stop-bdo-s-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के वेतन रोकने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के वेतन रोकने का आदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 06 May 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने मनरेगा के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल में मजदूरी मद में कोई काम नहीं होने पर भटवाड़ी, डुंडा, नौगांव एवं पुरोला के बीडीओ का वेतन रोकनेे के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर अप्रैल का लक्ष्य पूरा नहीं किया जाता है, तो निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम श्रीवास्तव ने मनरेगा कार्यों की प्रगति पर गहरी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने बीडीओ व डीपीओ को कहा कि मनरेगा के मजदूरी मद में एक भी पैसा अवशेष नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
अधिकारी बैठक में डीएम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने जल संचय करने के लिए बरसात से पूर्व रिचार्ज पिट तत्काल बनाने के निर्देश दिए। मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन वांण (ब्रहमखाल) सड़क मार्ग का कार्य अधूरा छोड़े जाने पर डीएम ने सीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ प्रकाश रावत, सीडीओ उदय सिंह राणा, कृषि अधिकारी महिधर तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन