फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Stolen vehicle found standing on the road, case registered

सड़क पर खड़ा मिला चोरी हुआ वाहन, केस दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Stolen vehicle found standing on the road, case registered
चिन्यालीसौड़ प्रखंड में बुधवार रात एक वाहन चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद वाहन दिवारीखौल के पास सड़क पर खड़ा मिला। वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम मथाली सड़क से बुधवार रात अज्ञात लोगों ने मैक्स वाहन चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह चालक गिरबीर सिंह को जब वाहन सड़क पर नहीं मिला तो आननफानन में वाहन के स्वामी डबल सिंह राणा को घटना की जानकारी दी। वाहन स्वामी के देहरादून जाने की वजह से वाहन चालक ने स्वयं वाहन की खोजबीन शुरू कर दी। पता चला कि उक्त वाहन दिवारीखौल के पास सड़क पर खड़ा हुआ है। वाहन स्वामी डबल सिंह राणा ने शुक्रवार को पटवारी चौकी क्यारी पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। कनिष्ठ उप प्रमुख उर्मिला रांगड़ ने दूरभाष से पटवारी चौकी क्यारी को तत्काल चोरों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं राजस्व उप निरीक्षक क्यारी राजेंद्र आर्य ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed