फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Statehood activists demanded the implementation of the 1950 'original domicile' status.

Uttarkashi News: राज्य आंदोलनकारियों ने की मूल निवास 1950 लागू करने की मांग

Tue, 15 Sep 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 15 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Statehood activists demanded the implementation of the 1950 'original domicile' status.
सर्वसम्मति से विजय बहादुर रावत को बनाया गया अध्यक्ष
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों और राज्य के संसाधनों पर पहला अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मूल निवास 1950 की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग उठाई गई। वहीं, सर्वसम्मति से विजय बहादुर रावत को समिति का जिलाध्यक्ष चुना गया।
समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह रावत ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन और सर्वस्व न्योछावर किया। इसके बावजूद वर्षों से लंबित न्यायसंगत मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं। लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने, राज्य आंदोलनकारियों की सम्मान पेंशन बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर आंदोलनकारियों को ‘राज्य सेनानी’ का दर्जा देने की मांग की गई। वहीं, 31 दिसंबर 2021 से पहले तहसील और जिला स्तर पर जमा लंबित आवेदनों की जल्द स्क्रूटनी कर पात्र आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही दस दिन में मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, प्रताप सिंह चौहान, चतर सिंह राणा, कृतीनिधि सजवाण, खुशहाल सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद, मोहनानंद बिजल्वाण, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed