{"_id":"6af1cef94b25bf30370624b8","slug":"state-agitators-honored-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123241-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
Mon, 09 Nov 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़/बड़कोट/पुरोला। उत्तराखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर जनपद में धूमधाम से राज्योत्सव मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़, बड़कोट और पुरोला में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर डीएम प्रशांत आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक मुख्यमंत्री किशोर भट्ट, ज्ञानचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, चिन्यालीसौड़ में राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल की मौजूदगी में आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। बड़कोट के आईटीआई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम बृजेश तिवारी ने आंदोलनकारियों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। उधर, पुरोला तहसील सभागार में पूर्व विधायक मालचंद ने आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।