Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sri Krishna Leela concludes in Kyaark village

Uttarkashi News: क्यार्क गांव में श्रीकृष्णलीला का समापन

Sat, 14 Nov 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 14 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Leela concludes in Kyaark village
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के क्यार्क गांव में सात दिवसीय श्रीकृष्णलीला का समापन भगवान कृष्ण के हाथों कंस वध और उनके नाना उग्रसेन के राजतिलक के साथ हुआ। इस दौरान गांव के आराध्य समेश्वर देवता की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण और समेश्वर देवता से गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय बहादुर ने ग्रामीणों से भगवान कृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपिका राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता राणा, शिवेंद्र राणा, जीतवर सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

...............................................

पीएमश्री जीआईसी मातली में छात्राओं को दिया कॅरिअर मार्गदर्शन
उत्तरकाशी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हमारा विद्यालय हमारी शान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों और विद्यालय के पूर्व छात्र रहे अतिथियों ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज रामनगर के डॉ. महेंद्र पाल परमार, डेंटल विशेषज्ञ एवं करियर गाइड डॉ. कनिका नौटियाल, एससीईआरटी के उपनिदेशक एवं युवा आइकन विनोद सिंह, समाजसेवी विपिन नौटियाल तथा मातली के पूर्व प्रधान चमन लाल ने छात्रा-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी बलबीर राणा, डॉ. अनिल नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.............................................................
मनेरी के 150 नौनिहालों को रावत परिवार ने बांटे गर्म कोट
उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनेरी में रावत परिवार की ओर से विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कोट वितरित किए गए। विशाल रावत, अमित रावत, अंकित रावत, आशुतोष रावत और परिवार के अन्य सदस्यों ने बच्चों को कोट भेंट कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। इस पहल पर विद्यालय परिवार ने रावत परिवार का आभार जताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक भगीरथ सेमवाल ने कहा कि इस तरह के सहयोग से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और समाज में शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
भालसी में पांडव लीला में पहुंचे पूर्व विधायक सजवाण
उत्तरकाशी। धनारी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भालसी में आयोजित पांडव लीला में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देवडोलियों के दर्शन कर देवताओं का आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पांडव लीला उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पौराणिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायत और आयोजन समिति को बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, प्यारचंद कुमाईं, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, ललित भट्ट, अनिल राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed