{"_id":"6af84c1e17c262714b0b2be8","slug":"diya-and-krishna-won-the-essay-and-speech-competition-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123325-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: निबंध व भाषण में दीया व कृष ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: निबंध व भाषण में दीया व कृष ने मारी बाजी
Sat, 14 Nov 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पुरोला में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में दीया रावत और कृष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में दिया रावत ने प्रथम, आंचल रावत ने द्वितीय व तपस्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण में कृष प्रथम, सृष्टि रावत द्वितीय और ध्रुव रावत तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
प्रभारी प्राचार्य कृष्णदेव रतूड़ी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, साहस और समाज के प्रति समर्पण के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी रमेश चंद्र रड्वाल, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. हरिश्चंद्र पुरोहित मौजूद रहे। संवाद