फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   SOP will be made for trekkers in Uttarkashi

उत्तरकाशी में ट्रेकरों के लिए बनेगी एसओपी

Mon, 25 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
SOP will be made for trekkers in Uttarkashi
जिले में उच्च एवं निम्न हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले ट्रेकरों के लिए जल्द ही एसओपी बनाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, आईटीबीपी, ट्रेकिंग एजेंसियों, वन, पुलिस व एसडीआरएफ से सुझाव लिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उच्च हिमालय क्षेत्रों में जाने वाले ट्रेकरों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में ट्रेकिंग दल के पास जीपीएस, सेटेलाइट फोन, मेडिकल किट, रहने व खाने-पीने के जरूरी संसाधन के साथ ही गाइड व पोर्टर के प्रशिक्षित होने के सुझाव दिए गए। ट्रेकिंग दल के पास आपदा से निपटने के लिए योजना व सभी ट्रेक रूटों का एक नक्शा होने का भी सुझाव दिया गया। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि ट्रेकिंग करने से पूर्व मौसम पूर्वानुमान की सूचना चेकपोस्ट पर ट्रेकिंग दल को दी जाए ताकि ट्रेकिंग दल सतर्क रह सकें। जिलाधिकारी दीक्षित ने वन विभाग की गंगोत्री, शांकरी, नैटवाड़ आदि चेक पोस्ट में ट्रेकिंग चेक लिस्ट रखने के निर्देश दिए। चेक लिस्ट के आधार पर जो ट्रेकर मानक पूर्ण कर रहे हैं उन्हें ही आगे की ट्रेकिंग के लिए भेजा जाए। बैठक में एसपी मणिकांत मिश्रा, उप प्रधानाचार्य निम योगेश धुनल, डीएफओ पुनीत तोमर, केके वर्मा, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क रंगनाथ पांडे, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ. केएस चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed