फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   solve the problem of village

समस्याएं गांवों में ही हो हल : शर्मा

Wed, 07 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 07 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
solve the problem of village
meeting - फोटो : अमर उजाला

आयुक्त गढ़वाल विनोद शर्मा ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत डुंडा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया। उन्होंने कहा कि विकासपरक योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और समस्याएं अपने ही गांव क्षेत्र में हल हो यही सरकार की मंशा है।

विज्ञापन


आयुक्त शर्मा ने उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा का निरीक्षण किया। उन्होंने रोगियों से मुलाकात कर समस्या सुनी। ब्लाक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी रात गांवों में अवश्य ठहरें।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख कनकपाल सिंह परमार ने कहा कि दीन दयाल आवास योजना के तहत 50 आवास गत वर्ष बनाए गए, जिसमें 40 आवास सामान्य वर्ग एवं 10 अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति को बांट गए। वहीं 73 इंदिरा आवास में से 28 निर्माणाधीन हैं, जबकि शेष तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जल संस्थान ने कहा कि ब्लाक में उनकी 71 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जल निगम ने 8 नई योजनाओं पर मार्च तक कार्य पूर्ण करने की बात कही। बीडीओ ने कहा कि ब्लाक में 14 आंगनबाड़ी भवन निर्माणाधीन हैं। साथ ही कहा कि कुछ स्थानों पर भूमि विवाद के चलते योजना लंबित है।

कमीश्नर ने सिंगुणी गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनमानस को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसपी ददनपाल, सीडीओ उदय सिंह राणा, उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल, शैलेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।


आयुक्त ने बच्चों से किए सवाल-जवाब

गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने सिंगुणी गांव के उच्च माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर टाटपट्टी में बैठ कर स्कूली बच्चों से मन की बात की, तो मास्साब बनकर बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। कई सवाल उन्होंने छात्रों से अंग्रेजी में भी पूछे जिसका जवाब बच्चों ने बेबाकी से दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed