फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snowmaking in Yamunotri walking path

यमुनोत्री पैदल मार्ग में बर्फ बनी रोड़ा

Tue, 21 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी Updated Tue, 21 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन

चारधाम के प्रमुख तीर्थस्थल यमुनोत्री के कपाट करीब एक माह बाद अक्षय तृतीय पर्व पर खुलेंगे, लेकिन इस वर्ष देर से हुई भारी बर्फबारी के कारण यात्रा से पहले यमुनोत्री जाने वाला पैदल रास्ता ठीक करना प्रशासन के लिए चुनौती बना है। अधिक बर्फबारी के कारण अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि पैदल रास्ता कहां पर क्षतिग्रस्त है।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे की स्थिति भी कुछ अच्छी नहीं है। यमुनोत्री जाने के लिए बड़कोट से जानकीचट्टी तक 42 किमी हाईवे ऊबड़-खाबड़ हालत में है। फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच एडीबी की ओर से सड़क पर पौने आठ करोड़ की लागत का कार्य चल रहा है, जिसमें नाली निर्माण व अन्य सुधारीकरण का कार्य शामिल है। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में कार्यों की देखरेख नहीं होने से मजदूर व ठेकेदार मनमाना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, जानकीचट्टी से यमुनोत्री की ओर जाने वाला पांच किमी का पैदल मार्ग बर्फबारी के कारण करीब एक माह से बंद पड़ा है। यहां पांच करोड़ की लागत से गत वर्ष से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी की चादर से ढके पांच किमी पैदल मार्ग पर कुछ जगह छोड़कर रेलिंग तो लगी है, लेकिन हिमपात के चलते सीसी व पत्थरों की टायल्स नहीं लग पाई है। अत्यधिक बर्फ होने के कारण पैदल मार्ग की हालत का पता नहीं चल पा रहा। सबसे अधिक समस्या घोड़ा पड़ाव की है, जिसका अभी तक बहुत कार्य होना बाकी है। घोड़ा पड़ाव में रेलिंग के साथ ही सुंदरीकरण कार्य अधर में लटका है।

बहरहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए अधिकारी मौसम अनुकूल होते ही युद्धस्तर पर अधूरे कार्य को पूरा करवाते हैं, तो मार्ग पर यात्रा सुगम होने की उम्मीद है। लेकिन मौसम के साथ ही अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस बार भी यात्रियों को जोखिमभरी यात्रा करनी पड़ सकती है।


यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों को मौसम अनुकूल होते ही अधूरे कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने भी प्रशासन से यात्रा मार्गों की स्थिति में सुधार लाने की मांग की है। हालांकि लोनिवि के एई भृगुनाथ द्विवेदी का कहना कि यात्रा शुरू होने से पहले पैदल मार्ग दुरुस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed