फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snowfall in Yamunotri and rain in Gangotri

यमुनोत्री में बर्फबारी और गंगोत्री में हुई बारिश

Sat, 30 Apr 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Yamunotri and rain in Gangotri
मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार शाम गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बारिश-बर्फबारी हुई। इससे दोनों धामों में ठंड लौट आई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल घिर आए। जिला मुख्यालय में भी हल्की बारिश हुई। वहीं यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद पहले बारिश और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं जानकीचट्टी, खरशाली, नारायणपुरी, फूल चट्टी, बनास गांव आदि क्षेत्र में बारिश हुई। यमुनोत्री धाम में मां यमुना के पुजारी अनोज उनियाल व सुनील तोमर ने बताया कि दोपहर 12 बजे बारिश हुई और फिर बर्फबारी होने लगी। हालांकि बर्फ अधिक समय तक नहीं टिक पाई। इधर, गंगोत्री धाम में भी शनिवार शाम साढ़े पांच बजे बाद बारिश शुरू हुई। तीर्थपुरोहित राजीव सेमवाल ने बताया कि बारिश के चलते धाम में ठंड का अहसास हो रहा है। गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed