{"_id":"6835d1f0f108f7cd7a0375d6","slug":"sheep-and-goats-are-dying-due-to-pneumonia-and-fever-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-112827-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: निमोनिया और बुखार से हो रही है भेड़-बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: निमोनिया और बुखार से हो रही है भेड़-बकरियों की मौत
Tue, 27 May 2025 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 27 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के गांवों में बकरियों की निमोनिया और बुखार के कारण मौत हो रही है। वहीं डॉक्टरों की ओर से मृतक और बीमार मवेशियों का सैंपल उच्चस्तरीय जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही दो स्थानों पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम नियुक्त की गई है।
बीते एक सप्ताह में धारा गांव में कुछ भेड़ बकरियों की मौत हो गई थी। वहीं उसके बाद राला गांव में भी कई बकरियां इसकी चपेट में आ गई थी। सूचना पर पहुंची पशु पालन विभाग की टीम ने भेड़-बकरियों की जांच की। इसमें पाया गया कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत निमोनिया और बुखार से हुई है।
वहीं धारा गांव में 15 बकरियों की मौत हुई है। साथ ही धारा और राला गांव में अभी तक 200 से अधिक भेड़-बकरियां बीमार हैं। वहीं सबकी जांच कर सैंपल उच्च स्तर पर भेजे गए हैं। वहीं अन्य गांवों में बकरियों और भेड़ों में यह बीमारी न फैले इसके लिए जखोल और सांकरी में दो मोबाइल वैन भी तैनात की गई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बिशन सिंह राणा ने बताया कि भेड़-बकरियों की मौत को अधिक बताया गया है। अभी तक 15 बकरियों की मौत हुई है। वहीं विभाग के संयुक्त निदेशक भी जांच के लिए बुधवार को मोरी पहुंचेगे।