{"_id":"226580f75181a5362fa54236f6f6b30d","slug":"separate-garbage-dumping-on-consent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगह कूड़ा डंपिंग पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगह कूड़ा डंपिंग पर बनी सहमति
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
निस्तारण के ठोस इंतजाम के लिए सोमवार को पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने बैठक बुलाई, जिसमें कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और अलग-अलग जगह इसकी व्यवस्था करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
बैठक में तेखला एवं गंगोरी क्षेत्र के लोगों ने पालिका के साथ ही जिला पंचायत, आईटीबीपी और जिला अस्पताल का कचरा भी तेखला में डंप करने का विरोध किया। उन्होंने अलग-अलग हिस्सों में कचरा डंपिंग की व्यवस्था कर इसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने पर ही तेखला में सीमित कचरा डंप करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
एसडीएम आरके पांडेय ने सहमति जताते हुए कहा कि कचरा निस्तारण के लिए अन्य स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं। अस्पताल का कचरा रुड़की भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
तेखला में वैज्ञानिक ढंग से कचरा निस्तारित किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के लिए मस्जिद मोहल्ले के पास कांपेक्टर मशीन लगाई जा रही है।
बैठक में ईओ सुशील कुरील, हरीश डंगवाल, भूदेव कुड़ियाल, सुदर्शन रावत, अरविंद उनियाल, गोदांबरी थलवाल, जगदंबा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष बडोनी, राजेंद्र पंवार, पवना सेमवाल, राजपाल चौहान, राधिका, दलवीर चौहान, विवेक पश्चिमी, अंकित उप्पल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलेंद्र बिष्ट, नागेंद्र थपलियाल, हरी सिंह राणा आदि मौजूद रहे।