फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Seku villagers risked their lives sitting in the trolley.

सेकू गांव से बाजार आलू पहुंचाना हुआ मुश्किल

Wed, 06 Jul 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 06 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Seku villagers risked their lives sitting in the trolley.
असी गंगा को पार करने के लिए जान जोखिम में डालकर ट्राली में बैठते सेकू गांव के लोग। - फोटो : Amar Ujala

असी गंगा पर गार्डर पुल बनने में देरी के कारण अब अगले माह सेकू गांव के लोगों के सामने आलू बाजार तक पहुंचाने की समस्या पैदा हो गई है। 70 परिवार के सेकू गांव में करीब 30 ट्रक लोड आलू का उत्पादन होता है। हाथ से खींचने वाली ट्राली अब तक कईयों के हाथ की अंगुल काट चुकी है, बावजूद इसके ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चे और अध्यापकों को इसी ट्राली से आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ता है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 की आपदा में असी गंगा पर बना गार्डर ब्रिज बाढ़ में बह गया था। सरकार ने क्षेत्र में नए पुल के निर्माण के लिए एनबीसीसी को चुना। पुल निर्माण के तय समय से कहीं अधिक वक्त लगने के कारण सेकू गांव के लोग मुसीबत में हैं।
विज्ञापन


अगले महीने आलू निकालने का समय है। 70 परिवार के गांव की आजीविका का आधार आलू की नकदी फसल है। यहां उत्पादित करीब 30 ट्रक लोड आलू ट्राली से गंगोरी डोडीताल रोड तक कैसे पहुंचे गांव के लोग इस स्थिति से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकू गांव से 20 छात्र-छात्राएं सात किमी भंकोली इंटर कालेज जाते हैं। पैदल दूरी तो ये बच्चे किसी तरह तय कर लेते हैं, लेकिन ट्राली से आरपार गुजरने के इन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों को राशन भी इसी ट्राली से गांव पहुंचाना पड़ता है।


सेकू गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत कहते हैं कि ट्राली से गांव का आलू बाजार तक पहुंचना मुश्किल है। पुल को तैयार होने में अभी चार-पांच माह लगेंगे। गांववासी डीएम से मिलकर आलू बाजार पहुंचने के लिए गार्डर बिछे निर्माणाधीन पुल से ही कोई व्यवस्था करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed