फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Seek cooperation to save forests from fire

वनों को आग से बचाने के लिए मांगा सहयोग

Tue, 22 Feb 2022 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Seek cooperation to save forests from fire
वन विभाग की मुखेम रेंज वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के तैयारियां में जुट गया है। कुटे्टी में वन विभाग के अधिकारियों ने वन सरपंचों के साथ सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही सरपंचों से वनाग्नि के दौरान सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आग लगने से वन एवं वन्य जीवों को क्षति होती है। साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान होता है, जिस क्षेत्र में वनाग्नि की घटना होती है उस क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर भी होता है। उन्होंने वन सरपंचों से वनाग्नि बुझाने में वन विभाग का सहयोग करने और आग की घटना होने पर वन कर्मचारियों को समय पर सूचना देने की अपील की। इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी महावीर खरोला, मंगलेश्वर मिश्रा, भरोसाराम गैरोला, चतर सिंह, कला देवी, देवेश्वरी भट्ट, सुलेंद्र सिंह, पवित्रा देवी, गीता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed