फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Seeds given for nutrition garden to Anganwadi workers

आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण वाटिका के लिए दिए बीज

Thu, 17 Sep 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Seeds given for nutrition garden to Anganwadi workers
कृषि विज्ञान केंद्र में पर्वतीय समुदाय की पोषण सुरक्षा पर आयोजित वेबिनार में शामिल हुये लोग। - फोटो : UTTER KASHI
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पोषण सुरक्षा में पोषण वाटिका की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के विषय विशेषज्ञों ने पोषण वाटिका के महत्व तथा इसे स्थापित करने के तौर तरीकों के बारे में बताया। वेबिनार में शामिल आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण वाटिका के लिए बीज किट वितरित किए गए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पंकज नौटियाल ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में कुपोषण की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे निपटने में पोषण वाटिका कारगर साबित हो सकती है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रेनू जेठी ने उत्तराखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। बागेश्वर के डा. कमल पांडे पोषण वाटिका के जैविक प्रबंधन और निधि सिंह ने पौष्टिक उत्पादों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी, वरुण सुप्याल, ख्याली राम, रीतिका भास्कर, नेहा डोभाल, शैला बिष्ट, सीता देवी समेत 265 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed