फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   'Seed donation campaign' launched by giving seeds of Rajma

राजमा के बीज देकर ‘बीज दान अभियान’ का शुभारंभ

Tue, 22 Jun 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
'Seed donation campaign' launched by giving seeds of Rajma
हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान के ‘बीज दान अभियान’ का शुभारंभ डीएम मयूर दीक्षित ने हर्षिल की राजमा के बीज दान करके किया। उन्होंने संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे बीज संरक्षण के साथ पारंपरिक खेती करने वाले काश्तकारों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य में पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देने के लिए बीज बम और गढ़भोज जैसे अनूठे प्रयोग शुरू करने वाले जाड़ी संस्थान ने पारंपरिक बीजों के संरक्षण के लिए बीज दान अभियान शुरू किया है। मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट परिसर में इस अभियान का शुभारंभ किया। संस्थान के द्वारिका सेमवाल ने कहा कि देश में जेनेटिक बीजों की कमी देखने को मिल रही है। कई फसलें जिसमें मोटा अनाज, सब्जियां, दालों के बीच खत्म हो रहे हैं। यह शुभ संकेत नहीं है। बीजों के संरक्षण, संग्रहण व खेती के लिए पद यात्रा कर बीच दान अभियान चलाने निर्णय लिया गया है। इसमें अभियान की टीम गांव-गांव जाकर बीजों की भिक्षा मांगेगी। इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी, प्लान इंडिया के गोपाल थपलियाल, माधवेंद्र रावत, दिनेश रावत, शांति परमार, नागेंद्र दत्त, अंकिता रावत, नेहा, रिया रावत, मनीषा, नरेश बिजल्वाण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed