फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Santosh Selected in judicial service

न्यायिक सेवा में चयनित संतोष का किया अभिनंदन

Sat, 26 Dec 2020 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Santosh Selected in judicial service
न्यायिक सेवा में चयनित तेखला उत्तरकाशी निवासी संतोष पश्चिमी का अभिनंदन करते स्थानीय लोग। - फोटो : UTTER KASHI
तेखला उत्तरकाशी निवासी संतोष पश्चिमी ने न्यायिक सेवा में चयनित होकर अपने माता पिता एवं जिले का नाम रोशन किया है। चयन के बाद पहली बार अपने घर आने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

तेखला निवासी जयेंद्र पश्चिमी एवं जमोत्री देवी के इकलौते पुत्र संतोष पश्चिमी ने स्नातक तक की पढ़ाई उत्तरकाशी से ही की। इसके बाद लखनऊ से एलएलबी उत्तीर्ण कर उनका चयन अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ था। उसी दौरान उनका चयन लॉ कालेज गोपेश्वर में सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ। वर्तमान में वह लॉ कालेज में सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पीसीएस (जे) परीक्षा उत्तीर्ण की है। भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने कहा कि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सीमांत क्षेत्र में रहकर भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, पालिका सभासद देवेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सरिता चौहान, जगमोहन रावत, उमेश पंवार, माधव भट्ट, हंसराज चौहान, सुभाष भट्ट, प्रताप पश्चिमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed