फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sanskrit drama, Dhauntari in group dance, Fold topper in group song

Uttarkashi News: संस्कृत नाटक, समूह नृत्य में धौंतरी, समूह गान में फोल्ड अव्वल

Sat, 15 Nov 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 15 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit drama, Dhauntari in group dance, Fold topper in group song
ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग
विज्ञापन

उत्तरकाश/पुरोला/नौगांव। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
डुंडा ब्लॉक के राइंका कमलाराम नौटियाल धौंतरी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने किया। इस दौरान संस्कृत नाटक में राइंका धौंतरी, संस्कृत समूह गान में फोल्ड, संस्कृत समूह नृत्य में धौंतरी प्रथम रहा। संस्कृत आशु भाषण में अमीषा प्रथम, ऋषिका द्वितीय, स्नेह तीतृय स्थान पर रही। संस्कृत वाद-विवाद साक्षी उनियाल प्रथम, राधा राणा द्वितीय रही।
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण में प्रीति प्रथम अक्षरा द्वितीय ही। वहीं, नौगांव ब्लॉक की संस्कृत प्रतियोगिता बर्निगाड़ में आयोजित की गई जिसमें संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में गंगटाड़ी प्रथम और बर्निगाड द्वितीय रहा। संस्कृत समूह गान में बड़कोट प्रथम, बर्निगाड द्वितीय रहा। संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता में नौगांव प्रथम और कलोगी द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत आशुभाषण में खरादी प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य चेतन देव नौटियाल आदि मौजूद रहे। उधर, पुरोला में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृति प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में गुंदियाट गांव प्रथम रहा। समूह गान में हुडोली प्रथम स्थान पर रहा। श्लोक उच्चारण में विद्या मंदिर प्रथम रहा। आशुभाषण में कमल संस्कृत विद्यालय प्रथम रहा।

वाद-विवाद में गुंदियाट गांव प्रथम रहा। वहीं, सीनियर वर्ग में संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में मोल्टाड़ी प्रथम रहा। संस्कृत समूह गान में गुंदियाट गांव, समूह नृत्य में हुडोली प्रथम रहा। सीनियर वर्ग के वाद-विवाद में संस्कृत विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशुभाषण में राबाइका प्रथम रही। श्लोक उच्चारण में संस्कृत विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, प्रधानाचार्य जियालाल शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed