फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rural learn the tricks of self-employed

ग्रामीण सीखेंगे स्वरोजगार के गुर

Sun, 24 Jan 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 24 Jan 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान की ओर से उद्योग विभाग के सहयोग से कमद गांव में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू किया गया।
विज्ञापन



शिविर का शुभारंभ अरविंद बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए गांव में ही स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है।

इसके लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम निदेशक एलपी भट्ट ने बताया कि तीन हफ्ते तक चलने वाले प्रशिक्षण में गांव के 25 लाभार्थियों को उद्यमिता कौशल विकास के साथ ही सिलाई के गुर सिखाए जा रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जेएम बहुगुणा ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।


इस मौके पर समृद्ध भारतीय मिशन सोसायटी के सुभाष सकलानी, प्रधान रामचंद्र चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदरा देवी, केदार सिंह रावत, गजेंद्र प्रसाद, भरत सिंह चौहान, मास्टर ट्रेनर कौशल्या देवी, आरती, धनलक्ष्मी, जलमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed