{"_id":"6abf9b2132f25b147004bbab","slug":"rishabh-and-kareena-emerged-victorious-in-the-600-meter-race-in-the-boys-and-girls-categories-respectively-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122544-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 600 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ और बालिका वर्ग में करीना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 600 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ और बालिका वर्ग में करीना ने मारी बाजी
Fri, 02 Oct 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरोला। कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।
बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनोल, नौगांव के ऋषभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। पटूड़ी, डुंडा के राजन द्वितीय और दणगाण, मोरी के राजीव तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में ब्रीजा स्कूल चिन्यालीसौड़ के आदित्य प्रथम, सौम्यजीत पंचोला द्वितीय और एनसीएसएस स्कूल मोरी के दीपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राप्रावि मोरी की रेशमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। राप्रावि जखोल, मोरी की सरगुन द्वितीय और राप्रावि हटनाली, चिन्यालीसौड़ की ईशा तृतीय रही। 600 मीटर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनोल, नौगांव की करीना प्रथम, ब्रह्मखाल, डुंडा की आरुषि द्वितीय रही। गढ़त, चिन्यालीसौड़ की शोभा और बंधानगांव की दीक्षा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। व्यायाम विशेष प्रदर्शन प्रतियोगिता में चिन्यालीसौड़ ने प्रथम, पुरोला ने द्वितीय और नौगांव ने तृतीय स्थान हासिल किया। पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान मनोज हिमानी, करुणा बिष्ट, अनुराधा गुसाईं, अंकित चौहान, मीना असवाल, चरण असवाल, विनीता रतूड़ी, अतोला देवी, कविता जैन आदि थे।
संवाद।