फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Revenue Department evacuated the house located in the submerged area

राजस्व विभाग ने खाली कराया डूब क्षेत्र में स्थित मकान

Tue, 14 Sep 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Revenue Department evacuated the house located in the submerged area
टिहरी झील डूब क्षेत्र में झील का जलस्तर बढ़ने से खतरे की जद में आए भवन को खाली कराने पहुंची राचस्व - फोटो : UTTER KASHI
टिहरी झील के डूब क्षेत्र में स्थित आवासीय भवन में रह रहे एक व्यक्ति से राजस्व विभाग की टीम ने घर खाली करवाकर शिफ्ट कराया है। टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से उक्त व्यक्ति के भवन की निचली मंजिल में पानी भर गया था। व्यक्ति ने प्रशासन को फोन पर मकान का मुआवजा न मिलने तक घर खाली नहीं करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ तहसील के ग्रामसभा कुमराड़ा निवासी विद्या सिंह कंडियाल पुत्र जीत सिंह कंडियाल का मकान टिहरी झील के डूब क्षेत्र में स्थित है। इसका टीएचडीसी ने पूर्व में भुगतान उसके पिता के नाम से कर दिया गया था। बावजूद इसके विद्या सिंह उसी घर में रह रहा था। मंगलवार को झील का जलस्तर बढ़ने पर उक्त मकान के नीचे की मंजिल में पानी भर गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक देपेंद्र चौहान, राजीव रमोला व कुसुमलता पंवार आदि ने व्यक्ति से घर खाली करवाया। साथ ही गांव में ही सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित कराया। टीएचडीसी ने आरएल 835 तक प्रभावितों को मुआवजा दिया है। उक्त व्यक्ति का घर 830 आरएल के दायरे में था। इसका भुगतान पूर्व में कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed