{"_id":"69f4b127dc97955b5b036655","slug":"retired-deputy-forest-officer-troubled-for-gpf-payment-for-a-year-uttarkashi-news-c-54-uki1003-119620-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जीपीएफ भुगतान के लिए सेवानिवृत्त उपवनक्षेत्राधिकारी एक साल से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जीपीएफ भुगतान के लिए सेवानिवृत्त उपवनक्षेत्राधिकारी एक साल से परेशान
Fri, 01 May 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 01 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृपाल सिंह बुटोला का आरोप- कोषागार के चक्कर लगवाए, अब 9,780 रुपये के लिए भी अटका भुगतान
उत्तरकाशी। कोषागार विभाग पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग से सेवानिवृत्त उपवनक्षेत्राधिकारी कृपाल सिंह बुटोला को उनकी सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की राशि के भुगतान के लिए एक वर्ष से परेशान करने का आरोप लगा है। पटूड़ी गांव निवासी बुटोला के अनुसार करीब 15,21,739 रुपये के भुगतान में देरी के साथ अब तक पूरी धनराशि नहीं दी गई है और शेष 9,780 रुपये के लिए भी उन्हें लगातार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बुटोला ने बताया कि वे पिछले वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे। कोषागार की ओर से जीपीएफ का 90 प्रतिशत भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन शेष 10 प्रतिशत के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई बार कार्यालय जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने और सुविधा शुल्क की मांग किए जाने के आरोप के बाद उन्होंने सूचना का अधिकार का सहारा लिया। इसके बाद 2,54,854 रुपये में से 2,08,326 रुपये का भुगतान किया गया।
उन्होंने बताया कि बार-बार प्रयास के बाद गत माह 36 हजार रुपये और दिए गए, लेकिन अब भी 9,780 रुपये का भुगतान लंबित है। बुटोला ने कहा कि यह उनकी मेहनत की कमाई है, जिसके लिए भी उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी इस मामले में उनसे नहीं मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं की जांच कर जल्द ही पूरा भुगतान किया जाएगा।