फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ram slew Lankesh.

Uttarkashi News: राम ने किया लंकेश का वध

Tue, 20 Oct 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ram slew Lankesh.
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में बुधवार को राम-रावण युद्ध का रोमांचक मंचन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। लंबे समय तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी के बीच रामभक्तों ने असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव मनाया। रामलीला और पुतला दहन देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित मंचन में रावण के विभिन्न रूपों और युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित किया। रावण वध के बाद विभीषण के राज्याभिषेक तथा भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की अयोध्या वापसी के प्रसंग का मंचन किया गया। पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी से रामलीला मैदान उत्सव के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व समिति की ओर से महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला पात्रों को उत्तरकाशी गौरव नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही सुप्रसिद्ध चित्रकार मुकुल बड़ोनी को उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, रामलीला समिति में उल्लेखनीय योगदान के लिए चिरंजी सिंह नेगी को उत्तरकाशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्र सिंह पंवार, शांति प्रसाद भट्ट, अरविंद सिंह राणा, भूपेंश कुडियाल, जयप्रकाश भट्ट, केसर सिंह सवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed