{"_id":"620911ac89a77455a32d5dbb","slug":"respect-the-hard-work-of-the-polling-personnel-by-voting-utter-kashi-news-drn403999850","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों की मशक्कत का वोट देकर करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों की मशक्कत का वोट देकर करें सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कर्मियों की मेहनत को वोट देकर सम्मान करने का सोमवार को (आज) का समय आ गया है। जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को लंबी पैदल दूरी तय कर पहुंचना पड़ा। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ऐसे 17 पोलिंग बूथ हैं, जहां मतदानकर्मी सड़क से 10 किमी से अधिक पैदल दूरी तय कर पहुंचे।
सीमांत जनपद के मोरी, पुरोला व भटवाड़ी ब्लाक में ऐसे कई मतदान केंद्र हैं, जिनकी सड़क से दूरी 10 किमी से अधिक है। इनमें मोरी ब्लाक के ओसला गांव का मतदान केंद्र भी है। सड़क से करीब 16 किमी दूरी पर स्थित इस केंद्र पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं भटवाड़ी ब्लाक का पिलंग भी है। जहां 18 किमी की पैदल दूरी तय कर पहुंचना पड़ता है। हालांकि इनमें कई बर्फीले क्षेत्रों में आने वाले दूरस्थ क्षेत्रों को जाने वाले मतदान कर्मियों के लिए खास इंतजाम किए थे।
दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्र (दूरी किमी)
बूथ पैदल दूरी
ओसला 16
राला 13
सेवा 12
पोखरी 10
जौड़ाव 15
लिवाड़ी 15
कासला 12
गंगाड 12
ढाडमीर 10
पंवाणी 14
कलाप 12
फिताड़ी 10
पिलंग 18
इस बार 75 प्रतिशत मत प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। लोकतंत्र में नागरिकों को बिना किसी भय, लालच के मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह अधिकार के साथ नैतिक कर्तव्य भी है। मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
-मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।