फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Residential building not constructed even after 34 years in GIC Bhatwadi

Uttarkashi News: जीआईसी भटवाड़ी में 34 वर्षों बाद भी नहीं बना आवासीय भवन

Sat, 31 May 2025 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 May 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Residential building not constructed even after 34 years in GIC Bhatwadi
बरसात में दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ता है शिक्षकों को
विज्ञापन

भटवाड़ी। अटल आदर्श शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कॉलेज में 34 वर्षों से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे शिक्षकों को सबसे अधिक परेशानी बरसात में झेलनी पड़ती है। क्योंकि भवन नहीं होने के कारण शिक्षकों को अन्यत्र रहना पड़ता है। कई बार सड़क बंद होने के कारण शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष संतोष राणा और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि अटल आदर्श शहीद विपिन शाह जीआईसी भटवाड़ी के आवासीय भवनों का निर्माण लगभग वर्ष 1984- 85 में किया गया था, लेकिन वर्ष 1991 में आए भूकंप में वे क्षतिग्रस्त हो गए थे। उनका पुनर्निर्माण 34 वर्षों के बाद भी नहीं हो पाया। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वहीं आवासीय भवन नहीं होने के कारण शिक्षकों को जनपद मुख्यालय और अन्यत्र स्थानों से आवाजाही करनी पड़ती है। इसमें सबसे अधिक परेशानी का सामना तब करना पड़ता है, जब मानसून में सड़कें बंद होने के कारण वह समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं कई बार जाम की समस्या के कारण भी शिक्षक अपने गंतव्य से विद्यालय समय से नहीं पहुंच पाते है। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस संबंध में जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। प्रधानाचार्य बीएल शाह का कहना है कि आवासीय भवनों के निर्माण के लिए कई बार शासन-प्रशासन और विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed