फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Registrar Kanungo's protest continues

रजिस्ट्रार कानूनगो का धरना जारी

Thu, 18 Nov 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo's protest continues
नौ सूत्री मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो का धरना बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे रजिस्ट्रार कानूनगो ने शासनस्तर पर हुई वार्ता में बनी सहमति पर शासनादेश जारी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के बैनरतले नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। संघ के जिलाध्यक्ष उदय सिंह पंवार ने कहा कि संगठन के सचिव राजस्व प्रशासन की अध्यक्षता में हुई वार्ता में विभिन्न मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। जिससे आंदोलित रजिस्ट्रार कानूनों में रोष है। धरना देने वालों में धीरेंद्र सिंह कुमाईं, विनोद पंवार, रतन सिंह नाथ, विक्रम ठाकुर, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed