{"_id":"6222411e987d2040122a90ae","slug":"red-mark-on-pucca-encroachment-utter-kashi-news-drn4055945200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के अतिक्रमण पर लगाए गए लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के अतिक्रमण पर लगाए गए लाल निशान
विज्ञापन
उत्तरकाशी शहर में अतिक्रमण पर लाल निशान लगाकर चिन्हीकरण करती पालिका की टीम।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पक्के अतिक्रमण के खिलाफ चिह्नीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। भटवाड़ी रोड से लेकर बस अड्डा व पेट्रोल पंप तक कई स्थानों पर नालियों व सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले होटल स्वामियों, दुकान मालिकों की संपत्ति पर लाल निशान लगाए गए।
जिला मुख्यालय में नालियों पर पक्के अतिक्रमण से बारिश के समय ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आता है। अमर उजाला ने 25 फरवरी के अंक में नालियां बंद, सड़कों पर बहा पानी शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की लेकिन अतिक्रमण केवल सड़क किनारे रखे सामान को हटाने तक ही सिमटकर रह गया। इस पर भी 28 फरवरी के अंक में पक्के निर्माण पर नहीं चली जेसीबी शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसका असर ये हुआ है कि अब पालिका प्रशासन ने पक्के निर्माण का चिन्हीकरण शुरू किया है। शुक्रवार को नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट के नेतृत्व में पालिका की टीम ने अतिक्रमण चिह्नीकरण अभियान शुरू किया।
कोट :
नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों से स्वयं अतिक्रमण तोड़ने और सामान हटाने की अपील की गई है। इसके लिए शहर में मुनादी भी कराई गई है। इसके बाद भी कोई अतिक्रमण नहीं तोड़ेगा तो जेसीबी लगाकर तोड़ा जाएगा। -बीएस बिष्ट, ईओ नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी)