फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ration vendors will not be able to manipulate ration distribution

राशन वितरण में हेराफेरी नहीं कर पाएंगे राशन विक्रेता

Sun, 02 Jan 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ration vendors will not be able to manipulate ration distribution
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अब राशन वितरण में किसी भी तरह की हेराफेरी नहीं कर पाएंगे। बायोमीट्रिक के तहत राशन विक्रेताओं को लैपटॉप व पोस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

देश-प्रदेश में डिजिटल इंडिया और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए सरकार लंबे समय से राशन वितरण प्रणाली को ऑनलाइन करने में लगी हुई है, जिसके तहत अब धीरे-धीरे यह व्यवस्था धरातल पर उतरती नजर आ रही है और अधिकांश सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लैपटॉप, पोस मशीन के द्वारा राशन वितरण शुरू कर दिया है। इन उपकरणों के माध्यम से राशन कार्ड धारक व उसमें शामिल सदस्य ही बायोमीट्रिक पर अंगूठे का प्रिंट देकर राशन ले जा सकते हैं। साथ ही पोस मशीन से राशन वितरण की पूरी डिटेल भी निकल आती है। जिससे राशन वितरण में अब किसी भी तरह की हेराफेरी की गुंजाइस नहीं रह गई है।
विज्ञापन

नेटवर्क न होने से आ रही दिक्कतें
राशन विक्रेता बायोमीट्रिक से राशन वितरण तो शुरू कर रहे हैं, लेकिन नेटवर्क की बेहतर सुविधा न होने से व्यवस्था को चालू करने में दिक्कतें आ रही हैं। पूर्ति निरीक्षक पीडी सौंदाण का कहना है कि कुछ दुकानदारों ने नेटवर्क में दिक्कतों की शिकायत की है, जिससे वहां मैनुवल ढंग से ही राशन वितरित किया जा रहा है। नेटवर्क ठीक होने पर बायोमीट्रिक व्यवस्था चाकचौबंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed