फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Raso and Tandi dance in the fair of Shrikul Maharaj

श्रीकुल महाराज के मेले में रही रासो व तांदी नृत्य की धूम

Thu, 05 May 2022 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Raso and Tandi dance in the fair of Shrikul Maharaj
तहसील पुरोला एवं चकराता क्षेत्र के अधिकांश गांव के लोगों की ओर से सरूखा में प्रत्येक वर्ष श्रीकुल महाराज की पूजा-पाठ कर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में रात को तांदी व रासो नृत्य का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुरोला तहसील के खलाड़ी, करड़ा, शिकारू, रतेड़ी, ढकाड़ा, कुफारा, मैराणा एवं चकराता तहसील के छजाड़, भुटाणू, हटाण, भुनाण, डांगुठा आदि गांवों का प्रत्येक वर्ष टौंस वन प्रभाग के जाख डलनू क्षेत्र के देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित सरूखा नामे तोक में हर साल श्रीकुल महाराज की पूजा-पाठ कर मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह मेला गत बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। सरूखा में दोनों क्षेत्र के इष्ट देव श्रीकुल महाराज का पौराणिक मंदिर है। यहां अक्षय तृतीय के दिन 6 माह के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। यहां एक पत्थर पर एक ओखलीनुमा कुंड बना हुआ है। इसमें जल भरा हुआ रहता है। मेले में उपस्थित लोग कुंड का पानी पीते हैं, लेकिन कुंड खाली नहीं होता है। श्रद्धालु इसे प्रसाद के रूप में बोतलों में भरकर अपने घर ले जाते हैं। पुजारी भगवान शर्मा ने बताया कि यहां दंपती संतान कामना भी करते हैं, जिनकी मनोकामना पूरी होती है वे अपने बच्चों का चूड़ाक्रम संस्कार यहीं करते हैं। इस समय करीब 100 दंपतियों की संतान की मनोकामना पूरी होने पर वे लोग यहां महाराज की पूजा-पाठ करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed