{"_id":"576181514f1c1b4a2511c5fa","slug":"rama-s-exile-an-emotional-audience-watching","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम वनवास देख दर्शक हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम वनवास देख दर्शक हुए भावुक
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक के बादसी गांव में चल रही रामलीला मंचन में राम वनवास को देखकर दर्शक भावुक हुए। दृश्य में राजा दशरथ के मरण अवस्था को देखकर कई दर्शकों के आंखें नम हो गई। मंगलवार रात को रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामलीला हमें असत्य पर सत्य की विजयी की सीख देती है। इसके बाद कैकयी कोप भवन, राम का राज्य अभिषेक की तैयारियां, कैकयी मंथरा संवाद, राम वनवास आदि का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के प्रबंधक कमल नौटियाल, कुशला प्रसाद, संजय नौटियाल, मनोज नौटियाल, आत्मा, मोहन, भगवती, चंद्रमणी नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन