फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rainka Convait Halli tops in science drama

जनपद स्तर पर विज्ञान ड्रामा में राइंका कवां एट हाली की टीम रही अव्वल

Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rainka Convait Halli tops in science drama
राजकीय आदर्श इंटर कालेज मातली में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 38 बाल वैज्ञानिक आगामी 26 नवंबर से कोटद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में आयुषी निर्मल प्रथम एवं युवराज सिंह द्वितीय रहे। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में ऋषभ भट्ट एवं सोनम, संसाधन प्रबंधन में ममता एवं अनंत गिरी, औद्योगिक विकास में विनीत सिंह एवं वर्षा, भावी परिवहन एवं संचार में हिमांशु पंवार एवं अरुण कुमार तथा शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण में विवेक सिंह एवं दीपनारायण चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे।
विज्ञापन

इन्हीं उपविषयों में सीनियर वर्ग में सुनीता एवं राजरतन, जगदीप एवं साक्षी उनियाल, सचिन शाह एवं सुबोध बिजल्वाण, प्रतीक्षा एवं संकल्प परमार, आरती पंवार एवं जितिन प्रजापति तथा संजना एवं आशीष अवस्थी क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान ड्रामा में राइंका कवांएट हाली की टीम ने प्रथम तथा राइंका नेताला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विज्ञान मेला के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में सचिन चौहान प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय एवं दीपक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। टीम प्रोजेक्ट में जितेंद्र चौहान एवं कपिल भट्ट पहले, सूरज प्रसाद एवं राजमोहन सिंह दूसरे और नीरज रावत एवं युवराज नेगी तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला विज्ञान समन्वयक दिवाकर पैन्यूली, खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम जोशी, प्रधानाचार्य राजेश बधानी, प्रकाश विद्वान, निर्मला कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed