फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Quick reaction team listened to the problems of the villagers

र्वक रिएक्शन टीम ने थाती गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Thu, 19 Nov 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Quick reaction team listened to the problems of the villagers
डुंडा के थाती गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनती क्विक रिएक्शन टीम। - फोटो : UTTER KASHI
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा क्विक रिएक्शन टीम का गठन किया गया है। जिसके तहत टीम गांवों में कैंप कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेगी। इस क्रम में क्विक रिएक्शन टीम ने डुंडा प्रखंड के थाती गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विश्वेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन टीम ने थाती गांव पहुंचकर कैंप लगाया। ग्राम प्रधान तनुजा चौहान की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में ग्रामीणों ने टीम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर सौ से अधिक समस्याएं दर्ज की गई। इन समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने के साथ ही इनकी सूची डीएम कार्यालय को भेजी गई है। प्रसाद ने बताया कि ग्राम सभाओं में विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए क्विक रिएक्शन टीम गांव-गांव में कैंप करेगी। उन्होंने बताया कि इसकी मॉनीटरिंग जिला प्रशासन और सीएम आवास से की जा रही है। इस मौके पर रघुवीर लाल, रमेश कुमार, जितेंद्र परमार, अनीता, कुलदीप, बालम सिंह, काशीलाल, जयवीर लाल आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed