{"_id":"68ff60dd12d9aa3116080b2f","slug":"pwd-started-the-work-of-improving-the-yamunotri-walking-route-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115607-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोनिवि ने यमुनोत्री पैदल मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोनिवि ने यमुनोत्री पैदल मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया शुरू
Mon, 27 Oct 2025 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन के दौरान मार्ग जगह-जगह हो गया था क्षतिग्रस्त
बड़कोट। शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद इन दिनों मौसम साफ है। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग को दुरुस्त करना शुरू किया गया है। मानसून सीजन के दौरान यमुनोत्री पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था।
इस दौरान यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं दो बार भूस्खलन से भी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मानसून सीजन में यमुनोत्री धाम क्षेत्र में अत्यधिक अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री क्षेत्र में सड़क से लेकर पैदल मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। मानसून के बाद एक महीने तक क्षेत्र में यात्रा का दबाव बढ़ गया था।
अब यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा बंद हो गई और क्षेत्र में मौसम साफ है। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए लोनिवि की ओर से आगामी यात्रा काल के लिए क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही इस दौरान पैदल यात्रा मार्ग पर मानव आवाजाही भी बंद है जिससे विभाग द्वारा कई स्थानों पर संकरे पैदल मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज का कहना है कि मौसम को अनुकूल देखते हुए यमुनोत्री पैदल मार्ग के सुधारीकरण का काम गतिमान है। इससे आगामी चारधाम यात्रा के लिए पैदल मार्ग को आवागमन हेतु सुगम व सुरक्षित बनाया जा सके।