{"_id":"58a48de04f1c1b5f7ed8651f","slug":"purola-assembly-did-not-vote-on-the-seat-four-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोला विस सीट पर चार गांवों ने नहीं किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोला विस सीट पर चार गांवों ने नहीं किया मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला विधानसभा में मोरी ब्लॉक के चार गांव के लोगों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। सड़क सुविधा से वंचित लोग शासन-प्रशासन की बेरुखी से कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। पूर्व में उन्होंने मांगे पूरी न होने तक मतदान नहीं करने को लेकर जिला मुख्यालय में शिकायती पत्र भी दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी डा. आशीष कुुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वहां वन विभाग व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर गए थे, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
मोरी ब्लॉक में ओसला, गंगाड़, ढ़ाटमीर और पुवाणी गांव गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क के अंदर आते हैं। राष्ट्रीय धरोहर होने के कारण यहां किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य के लिए भारत सरकार की अनुमति जरूरी है। मोरी ब्लॉक में सांकरी तक तो कुछ हद तक सड़क ठीक-ठाक है, लेकिन इसके आगे करीब 11 किमी का सफर तालुका तक किसी गांव के संपर्क मार्ग से कम नहीं है, लेकिन इसके बाद ओसला, गंगाड़, ढ़ाटमीर और पुवाणी गांव जाने के लिए पैदल दूरी नापनी पड़ती है।
विज्ञापन
हरकीदून जाने वाले इस रास्ते में अंतिम गांव ओसला है, जहां तक पहुंचने के लिए तालुका से करीब 14 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। जहां रास्ते में बेहद खराब पगडंडियां हैं। कई बार बरसात में रास्ता क्षतिग्रस्त हो जाने से यहां दुर्घटना का भी डर रहता है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के भी हाल अच्छे नहीं हैं। एक मात्र आयुर्वेदिक अस्पताल तालुका क्षेत्र में है।
विज्ञापन
यहां भी चिकित्सक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पुरोला रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में कुछ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, लेकिन वहां भी शिक्षकों की कमी है। इन चार गांव में 1429 मतदाता हैं। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि गांव के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग है, लेकिन ये सभी चार गांव गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क के अंदर आते हैं। जहां निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। ग्रामीणों को समझाने के लिए भेजा था, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।