फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Public representatives received invitation for Republic Day celebration

Uttarkashi News: जनप्रतिनिधियों को मिला गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता

Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Public representatives received invitation for Republic Day celebration
उत्तरकाशी/पुरोला। सीमांत जनपद के आठ वाइब्रेंट विलेज के प्रधान व उप प्रधानों, ब्लाॅक प्रमुख पुरोला व ग्राम प्रधान मठ को केंद्र सरकार से नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है।
विज्ञापन



उपला टकनौर क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत ने गृह मंत्रालय से मिले निमंत्रण की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 23 जनवरी को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर, विकासखंड पुरोला व ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम मठ को बीते वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। ब्लाॅक प्रमुख रीता पंवार व प्रधान मठ अरविंद को समारोह में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

इधर, जिला सभागार में डीएम अभिषेक रूहेला ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक ली। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 25 व 26 जनवरी को सांयकाल में सभी प्रमुख राजकीय भवनों को कम वोल्टेज के बल्बों व एलईडी लाइटों से प्रकाशित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जय किशन, डीएफओ डीपी बलूनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed