फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Public problems arose in the meeting of the Kshetra Panchayat

क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठीं जनसमस्याएं

Thu, 21 Jul 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Public problems arose in the meeting of the Kshetra Panchayat
क्षेेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ की बैठक में जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे छाए रहे। इनमें सड़क, बिजली, शिक्षा और पानी से संबंधित मसले शामिल रहे। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने अधिकारियों को समस्याओं का निश्चित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की मौजूदगी व ब्लाक प्रमुख वंदना सोनी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना में बादसी-गोलोक सड़क, एचआरटी-जसपुर सड़क का डामरीकरण, जगड़ गांव, गढ़वालगाड, जोगत मल्ला के प्रभावितों को मुआवजा देने, धरासू तराकोट सड़क के पुलों का निर्माण, दशगी पट्टी, नगर पालिका वार्ड में बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चिन्यालीसौड़ में अगवारु तोक में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान, स्कूल भवनों के निर्माण और मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed