फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Provide facilities to paramilitary soldiers like army

पैरामिलिट्री के जवानों को सेना की भांति दें सुविधाएं

Tue, 22 Jun 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Provide facilities to paramilitary soldiers like army
पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन ने पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (पैरामिलिट्री) के जवानों को राज्यस्तर पर सेना की तरह ही सुविधाएं व योजनाओं को लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम के मुख्य सलाहकार डा. आरबीएस रावत को सौंपे ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुंदर कुंडरा ने कहा कि केंद्रीय पुलिस सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी और सीआईएसएफ भारत-पाक, भारत-चीन सीमा सहित देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर इन बलों के साथ भेदभाव किया जाता रहा है। उन्होंने इन बलों के जवानों को भी वीरगति पर शहीद का दर्जा देने, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर अर्धसैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय का लाभ देनेे के लिए इनकी स्थापना करने, सेना की तरह जीएसटी, हाउस टैक्स, स्टांप ड्यूटी में छूूट, विधवा पुनर्वास एवं कल्याण योजनाओं का लाभ देने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में रमेश थपलियाल, शूरवीर सिंह, पूरन मटूड़ा, नत्थी सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed