{"_id":"60df17ce8ebc3ec254124888","slug":"protest-of-villagers-in-uttarkashi-utter-kashi-news-drn3832831162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमियारी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमियारी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन
विज्ञापन
सड़क व शिक्षा संबंधी क्षेत्र की समस्याओं का निदान न होने से गुस्साए चमियारी के ग्रामीणों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने लंबित नौ सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
विकासखंड चिन्यालीसौड़ की गमरी पट्टी के उलण एवं चमियारी गांव के लोग लंबे समय से संयुक्त संघर्ष समिति बनाकर सड़क व शिक्षा संबंधी नौ सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। इसमें धरासू बैंड से उलण मोटरमार्ग के तिलपड़ से उलण तक लंबित कटिंग कार्य, उलण से बजियाणा तक चार किमी और अदनी रौंतल मोटरमार्ग के 6 किमी से अदनी डांगूधार तक वित्तीय स्वीकृति देने, पीपलखंडा से कोटगैरी जसपुर अदनी रौंतल को जोड़ने के लिए प्रथम किस्त मंजूर करने, बेसिक एवं जूनियर हाईस्कूल के जीर्णशीर्ण भवनों का पुनर्निर्माण करने, पशु अस्पताल भवन बनाने, धरासू से चमियारी गमरी उलण सेमनागराजा मंदिर तक जाने वाले खस्ताहाल मार्ग का निर्माण कराने सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की जा रही है।
15 जून को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण न होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर पैनुली ने कहा कि धरासू बैंड से उलण मोटरमार्ग पर तिलपड़ से उलण तक कटिंग वित्तीय स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया पूरी के बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। इस मौके पर अरविंद पंवार, प्रवेश राणा, पूर्णानंद मिश्रा, गिरवीर पंवार, विमला देवी, इंद्रदेव पैन्यूली आदि मौजूद रहे।