फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   protest in uttarkashi

‘विनय के हत्यारों को मिले कड़ी सजा’

Tue, 22 Jun 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
protest in uttarkashi
हत्यारोपियों को सख्त सजा देने की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंची सिरोर गांव महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
सिरोर गांव निवासी युवक की संदिग्ध मौत मामले को लेकर महिलाएं मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। मृतक गंगोरी पुलिस चौकी में होमगार्ड के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार के नेतृत्व में सिरोर गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने 12 जून की रात गांव निवासी युवक विनय नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर रोष जताया। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से खून से सनी ईंट व पत्थर भी बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों आरोपियों को मृत्यु दंड या आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की। साथ ही बीपीएल परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही पत्नी को रोजगार देने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में सुमना नेगी, मंजू नेगी, अंजू, कमला, विज देई, कविता, गंगा, कृतेश्वरी, संतोषी भट्ट, ज्ञाना देवी, राखी नेगी, ममता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed