फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protest against the widening of the Gangotri Highway.

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण का विरोध

Wed, 31 Dec 2025 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 31 Dec 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Protest against the widening of the Gangotri Highway.
भटवाड़ी के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोला, बोले-चौड़ीकरण से प्राकृतिक संसाधनों को होगा नुकसान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के कई गांव के प्रधानों ने भैरोघाटी से झाला के बीच चौड़ीकरण और तेखला-हीना बाईपास निर्माण के लिए मिली वन भूमि स्वीकृति का विरोध किया है। उनका कहना है कि गंगोत्री और हर्षिल घाटी में 42 हेक्टेयर और बाईपास के लिए 17 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के लिए स्वीकृति मिली है। इससे प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान होगा। इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे चौड़ीकरण के मानक 18 फीट ही होने चाहिए।
भटवाड़ी विकासखंड के हर्षिल, पुराली, सुक्की, धराली, गणेशपुर, हीना, नेताला, पाटा आदि गांव के प्रधानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। इसमें प्रधान सुचिता रोतेला, मधु राणा, जयवेंद्र राणा, अरविंद रावत, अंजू, अजय नेगी ने कहा कि भैरो घाटी से झाला के बीच में सड़क चौड़ीकरण के लिए 42 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई है। इसमें 10 हेक्टेयर वन भूमि मात्र डंपिंग जोन के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गंगोत्री हाईवे चारधाम चौड़ीकरण परियोजना के तेखला हीना नेताला बाईपास के लिए 17 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाईपावर कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ है। प्रधानों का कहना है कि अगर इतनी अधिक संख्या में वनों का कटान होता है तो यह प्राकृतिक संपदा को नुकसान के साथ ही भविष्य में बड़ी आपदा का रूप ले सकती है। इसलिए हाईवे का एलाइनमेंट यथावत रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पहाड़ों में हाईवे चौड़ीकरण के मानकों को 18 फीट ब्लैकटॉप के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सभाओं की बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed