फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protest against irregular drinking water supply

अनियमित पेयजल आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against irregular drinking water supply
अनियमित पेयजल आपूर्ति से आक्रोशित होकर एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने मंगलवार को जलसंस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देवीसौड़ तुल्याड़ा क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक उर्वीदत्त गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसका निस्तारण करने की मांग को लेकर वह विगत एक माह से संबंधित विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। हालांकि इस बीच मामले की सूचना मिलने पर जल संस्थान के एई एलएस कुमांई ने मौका मुआयना करने के बाद आंदोलनरत शिक्षक से मुलाकात की। साथ ही उन्हें जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का लिखित आश्वासन दिया, जिस पर सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed