फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Prescribing medicines from outside the district hospital

Uttarkashi News: जिला अस्पताल में बाहर से लिख रहे दवा

Sat, 14 Feb 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Prescribing medicines from outside the district hospital

विज्ञापन


उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से बाहर की दवाईयां लिखी जा रही हैं। साथ ही मरीजों के वार्डों में उचित सफाई व्यवस्था नहीं है।

यूकेडी ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त नहीं किया जाता है। तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। रावत ने बताया कि इस दौरान वहां पर सीटी स्कैन की मशीन बंद पड़ी हुई थी। साथ ही मरीजों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण अस्तपाल रेफर सेंटर बना हुआ है। इससे आम व्यक्ति को हमेशा ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छोटी-छोटी बिमारियों के उपचार के लिए लोग ऋषिकेश और देहरादून की दौड़ लगा रहे हैं। इसके साथ ही जांचों के लिए भी निजि लैबों में भेजा जा रहा है। आपातकालीन में आने के बावजूद भी उसे जांचों के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। साथ ही मरीजों के वार्डों में भी सफाई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकेडी ने कहा कि इन सभी समस्याओं को शासन स्तर पर पहुंचाया जाएगा। सुधार नहीं होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, कुलदीप कलूड़ा, कृष्णानंद, सुरजीत राणा, नवनीत उनियाल, विकास, संदीप राणा, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed