{"_id":"5eca843f8ebc3e904e1cc721","slug":"preparing-for-ias-in-quarantine-center-utter-kashi-news-drn3451616191","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में युवक कर रहे आईएएस की तैयारी, किसी ने तैयार किए दस हजार बीम बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में युवक कर रहे आईएएस की तैयारी, किसी ने तैयार किए दस हजार बीम बम
विज्ञापन
उत्तरकाशी के ठोलिंका नौगांव में पंचायत क्वारंटीन के दौरान आईएएस परीक्षा की तैयारी में जुटे अरवि
- फोटो : UTTER KASHI
क्वारंटीन का खाली समय जहां कुछ प्रवासियों को अखर रहा है, वहीं कई लोग क्वारंटीन में रहते हुए भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। ठांडी कमद क्षेत्र में पंचायत क्वारंटीन में रह रहे प्रवासियों ने खाली समय में दस हजार बीज बम तैयार किए। उधर, नौगांव प्रखंड के ठोलिंका और मांडण गांव में दिल्ली से लौटे तीन युवक आईएएस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।
ठांडी गांव में क्वारंटीन व्यवस्था में सहयोग कर रहे सामाजिक एकता परिवार के संरक्षक अब्बल सिंह राणा ने बताया कि प्रवासियों को 14 दिन के लिए गांव के स्कूलों में क्वारंटीन किया जा रहा है। इस दौरान प्रवासी जहां खाली बैठे परेशान हो रहे थे। तब उन्होंने प्रवासियों को खाली समय के सदुपयोग की सलाह दी, जिस पर क्षेत्र के कई विद्यालयों में प्रवासियों द्वारा स्कूल परिसर की साफ सफाई व क्यारियां तैयार की गईं। साथ ही प्रवासियों ने खाली समय में बीज बम तैयार किए। संगठन से जुड़े टीकाराम सिंह एवं हिकमत सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दुगरू में क्वारंटीन के दौरान दस हजार बीज बम तैयार किए।
उधर, दिल्ली से लौटे नौगांव प्रखंड के ठोलिंका गांव निवासी अरविंद रावत गांव के बेसिक स्कूल में क्वारंटीन हैं। दिल्ली से ही लौटे अर्जुन सिंह एवं आशीष भी मांडण गांव में क्वारंटीन हैं। ये युवक दिल्ली में आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इनको लौटना पड़ा। युवक अब क्वारंटीन सेंटर में परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।