{"_id":"5ded13788ebc3e1b8c42521d","slug":"preparations-for-the-mountain-marathon-and-sports-climbing-competition-in-full-swing-utter-kashi-news-drn3286498126","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंटेन मैराथन व स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग स्पर्धा की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंटेन मैराथन व स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग स्पर्धा की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरकाशी द्वारा जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मार्च माह में माउंटेन मैराथन व स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एसोसिएशन के अध्यक्ष निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें साहसिक खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। कर्नल बिष्ट ने बताया कि स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग को ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। निम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनी क्लाइंबिंग वॉल की मौजूदगी इस खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को तराशने के लिहाज से अहम है। वर्ष 2021 में निम में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए जनपद से भी क्लाइंबर्स तैयार किए जा सकते हैं। एसोसिएशन खेल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तलाश कर उन्हें सघन प्रशिक्षण कराएगी।
बैठक में जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी मार्च में माउंटेन मैराथन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही एसोसिएशन द्वारा जल्द ही स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मेजर (सेनि) आरएस जमनाल, सचिव रणवीर नेगी, कोषाध्यक्ष विशाल रंजन, अजय पुरी, दीपेंद्र पंवार, आशीष उनियाल, यशवंत पंवार, हर्षा रावत, भागवत सेमवाल आदि मौजूद रहे।