Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Preparations are underway for the displacement of six villages, including Dharali.

Uttarkashi News: धराली सहित छह गांवों के विस्थापन की तैयारी

Sun, 04 Jan 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 04 Jan 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations are underway for the displacement of six villages, including Dharali.
प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव, काफी समय से लंबित थी विस्थापन की प्रक्रिया
विज्ञापन

इस साल मानसून सीजन में आपदा ने बरपाया था जिलेभर में कहर
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन की ओर से इस मानसून सीजन के बाद धराली सहित छह गांव के विस्थापन के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इनके विस्थापन की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। डीएम के अनुसार इस वर्ष प्रयास किया जा रहा है कि इसके लिए शासन से अनुमति मिल जाए।
इस वर्ष मानसून सीजन में आपदा ने पूरे जनपद में इस तरह कहर बरपाया कि कई परिवार बेघर हो गए। कहीं पर ऐसी स्थिति है कि वहां पर कभी भी भू-धंसाव और भूस्खलन होने के कारण बड़ी आपदा का रूप ले सकती है। जनपद में इस वर्ष बीते पांच अगस्त को आई आपदा ने इस तरह कहर बरपाया कि कई घर-भवन, होटल जमींदोज हो गए। कई लोग मलबे में दब गए थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्यानाचट्टी में कुपड़ाखड्ड से आए मलबे के कारण यमुना अवरूद्ध होने से बनी झील के कारण कस्बे के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया था। साथ ही सिल्याण गांव, क्यार्क गांव में भू-धंसाव के कारण इसके अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की ओर से मिले प्रस्ताव के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से धराली, धनेटी, क्यार्क गांव सहित मांडो में कुछ परिवार और उत्तरौं ओर अगोड़ा में दो परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि अगोड़ा और क्यार्क गांव के विस्थापन की प्रक्रिया पुरानी चल रही है। इनके साथ धराली और अन्य गांव के विस्थापन के लिए पुनर्वास नीति के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed